टॉप न्यूज़

पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के स्थानीय गणमान्य लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का जताया आभार ।

सुमेरपुर उपखंड के 20 गांवों मे एक करोड़ रु. की लागत से बनेंगे 20 सार्वजनिक बस स्टैंड: मदन राठौड़

DBT News पाली / जयपुर,7 फरवरी 2025:
राज्यसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के 20 गांवों में सार्वजनिक बस स्टैंडों के निर्माण के लिए अनुशंसा कर एक ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम उठाया है। इस परियोजना मे एक करोड़ की लागत से बनेंगे, 20 बस स्टेंड। जिन गांवों को इस योजना का लाभ मिलेगा, उनमें कोरटा, बामनेरा, सलोदरिया, नोवी, गलथनी, भारून्दा, खिवांदी, बांकाली, बलुपुरा, बलाना, नेतरा, कोसेलाव, चाणोद, अनोपपुरा, लापोद, धना, बिरामी, देवतारा, सिन्दरू और बसंत जैसे गांव शामिल हैं।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की इस पहल की क्षेत्रीय नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों ने सराहना की है। सुमेरपुर पंचायत समिति की प्रधान उर्मिला कुंवर, सुमेरपुर मंडल अध्यक्ष रविकांत रावल, बांकाली मंडल से हडमत सिंह राजपुरोहित, गुंदोज मंडल से मांगू सिंह जी डेंडा, खोड़ मंडल से नारायण सिंह जी, हेमावास मंडल से मनोहर सिंह जी, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह कोलीवाडा, करनसिंह जी नेतरा, दीपक सैनी, एम भाटी (भाजपा जिला संयोजक व्यावसायिक प्रकोष्ठ), जयंती लाल जी जैन, रमेश जी राखेचा, गणपत सिंह जी राजपुरोहित, भरत सिंह जी राजपुरोहित, मानाराम जी घांची, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवराज सिंह बिटिया, और सरपंच कानपुरा पर्वत सिंह जी जैसे सुमेरपुर के प्रतिष्ठित लोगों ने मदन राठौड़ को उनके इस सराहनीय कदम के लिए धन्यवाद प्रेषित किया। सभी ने इस निर्णय को क्षेत्र के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया और इसे जनकल्याणकारी कदम के रूप में सराहा।

प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के इस योगदान से पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के ग्रामीणों को अब सार्वजनिक परिवहन की बेहतर सुविधा मिलेगी। इस सराहनीय प्रयास से ग्रामीणों में उत्साह और उम्मीद की लहर दौड़ गई है। इस पहल से प्रेरित होकर, सुमेरपुर के ग्रामीणों और गणमान्य व्यक्तियों ने प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद प्रेषित किया और उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस प्रकार की जनहितकारी योजनाओं से क्षेत्र का विकास होता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!