राष्ट्रीय बालिका दिवस का हुआ आयोजन 200 से अधिक बालिकाओं ने लिया भाग, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया

देवाराम मीणा
DBT NEWS राजस्थान
पाली, 24 जनवरी। महिला अधिकारिता एवं जिला प्रशासन पाली के तत्वावधान में शुक्रवार को राष्ट्रीय बालिका दिवस का आयोजन भंसाली राजकीय कन्या महाविद्यालय पाली में किया गया। बालिका दिवस के साथ ही कार्यक्रम में बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने एवं राजस्थान मरू उड़ान योजना के अंतर्गत स्पेशल ट्रेनर द्वारा महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 200 से अधिक बालिकाओं ने भाग लिया।
महिला अधिकारिता के उपनिदेशक भागीरथ चौधरी ने बताया कि पुलिस विभाग से कालिका पेट्रोलिंग टीम से उपनिरीक्षक डिंपल कंवर द्वारा महिला महिलाओं के संबंधित कानूनों के बारे में जानकारी दी। साथ ही राजकोप सिटीजन ऐप के उपयोग के बारे में जानकारी दी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से मांगीलाल तंवर ने महिला सुरक्षा से संबंधित टोल फ्री 15100 साझा किए। साथ ही विधिक सेवा के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि डी एच ई डब्ल्यू से जेंडर स्पेशलिस्ट राजश्री ने राजस्थान मरू उड़ान एवं बीबीबीपी योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विभाग द्वारा समय समय पर बालिकाओं का जन्म दिवस मनाने एवं उसको उत्सव के रूप में प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं जिला स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एवं महिलाओं की अधूरी शिक्षा को पूर्ण करने हेतु शिक्षा सेतु योजना एवं ठ। जैसी योजनाओं का लाभ प्रचार प्रसार करते हुए लाभ दिलाया जा रहा हे। भंसाली कॉलेज प्राचार्य डॉ विनीता कोका ने कार्यक्रम में आई बालिकाओं को शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार के लिए विभिन्न सरकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में एकल नृत्य में डिंपल, सोनू, पूनम ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण में मोनिका,कीर्ति,सोनू,ने प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। भंसाली कॉलेज की छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर एक नाटक का मंचन किया गया। समूह नृत्य हर्षिता एंड टीम द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में भाग लेने वाली सभी छात्राओं को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का दुपट्टा पहनते हुए प्रषस्ति-पत्र एवं उपहार दिया तथा बेटी जन्म पर एवं ठैब्, ठब्व्ड तथा ठ। में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं द्वारा केक काटकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का संदेश दिया। लोकसभा एवं विधानसभा आम चुनाव में वोट बाईसा कार्यक्रम में प्रथम स्थान प्राप्त कर महिला मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली तनुश्री कंवर को सम्मानित किया गया। मॉन्टेसरी स्कूल संस्कार केंद्र सचिव विमला मंत्री ने बालिका शिक्षा के बारे में जानकारी प्रस्तुत करी।
पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केंद्र से प्रियंका व्यास ने केंद्र पर दी जा रही सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सखी वन स्टॉप सेंटर प्रबंधक देवी बामनिया ने केंद्र पर दी जा रही परामर्श सुविधाओं के बारे में बताया। कार्यक्रम के अन्त में उपनिदेशक महिला अधिकारिता श्री भागीरथ ने राष्ट्रीय बालिका दिवस और बीबीबीपी अंतर्गत राजस्थान मरू उड़ान योजना के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ की कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का धन्यवाद दिया।इस कार्यक्रम में महिला अधिकारिता से अषोक चौधरी, अमृत जांगिड़, विक्रम चौधरी अजीज खान उपस्थित रहे।