टॉप न्यूज़
धूमधाम से मनाया जा रहा है मकर संक्राति पर्व : तखतगढ़ में रंग बिरंगी पतंगो से सजा आसमान
धूमधाम से मनाया जा रहा है मकर संक्राति पर्व : तखतगढ़ में रंग बिरंगी पतंगो से सजा आसमान
तखतगढ़ । शहर में मकर संक्रांति का पर्व उमंग के साथ मनाया जा रहा है। मंगलवार सुबह लोगों ने मंदिरों में दर्शन किए और दान पुण्य करने के बाद पतंगबाजी का आनंद लिया। दोपहर में लोग छतों पर पतंगबाजी कर रहे हैं। पर्व पर महिलाओं ने पकवान का भगवान सूर्य को भोग लगाया। मंदिर में पूजा पाठ किया। तिल से बने पकवान व अन्य सामग्री का वितरण किया। नगर के स्वयं सेवी संस्थाओ ने गोशालाओं में हरा चारा डाला और दान किया।।