टॉप न्यूज़

सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस व NSUI के संयुक्त तत्वावधान में पाली जिला व प्रदेश कांग्रेस में नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित

सुमेरपुर नगर कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस व NSUI के संयुक्त तत्वावधान में पाली जिला व प्रदेश कांग्रेस में नियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित


DBT NEWS पाली । सुमेरपुर के नगर कांग्रेस कमेटी सुभाष मेवाड़ा , विधानसभा अध्यक्ष ललित परिहार व NSUI के हेमंत देवासी के नेतृत्व में पाली जिला कांग्रेस कमेटी व NSUI के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आदि नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान समारोह सुमेरपुर के निजी हाल में आयोजित किया गया

सर्वप्रथम देश के पूर्व प्रधानमंत्री ओर संचार क्रांति के जनक स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्म जयंती के अवसर पर समस्त कांग्रेस जनों ने उनको पुष्प अर्पित कर उनके द्वारा किए गए महान कार्यों का उल्लेख किया

शिशुपाल सिंह निंबाड़ा व भुराराम सीरवी के सानिध्य में लोकसभा के नेता व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के वोट चोरी के खिलाफ चल रहे आंदोलन के समर्थन में एक विशाल मशाल जुलूस निकाला गया जिसने सैकड़ों युवा कांग्रेस व NSUI के युवा उपस्थित रहे।

युवा कांग्रेस के ललित परिहार ने बताया कि देश के कम्प्यूटराइजेशन और टेलीकम्युनिकेशन क्रान्ति का श्रेय उन्हें जाता है. स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं में महिलाओं को 33% रिजर्वेशन दिलवाने का काम उन्होंने किया ।

इन कार्यक्रमों में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ नेताओं सुमेरसिंह मनवार, करण सिंह मेड़तिया, सत्य प्रकाश कुमावत, महेश परिहार, जाफर भाई सिलावट, प्रेमाराम देवासी, विनोद सिंह पराखिया, प्रवीण भाटी, मनाराम चौधरी, सुरेश देवासी, उप प्रधान गजेंद्रसिंह, पूर्व उप प्रधान नाहरसिंह का साफ़ा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अपने संबोधन में सभी ने एकजुट होकर आगामी नगर निकाय व पंचायत राज चुनावों में कांग्रेस की सफलता के लिए जुट जाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष सुभाष मेवाडा, युवक कांग्रेस अध्यक्ष ललित परिहार व NSUI के प्रदेश सचिव हेमंत जी देवासी ने सभी का स्वागत किया एवं चन्द्रकांत मारू ने संचालन किया तथा अंत में सुमेरसिंह मनवार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में पाली जिला कांग्रेस कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रवीण कोठारी , NSUI पाली जिलाध्यक्ष विजय जोशी , प्रकाश मीना सिरोही जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस , चंपालाल तिरगर जिला अध्यक्ष NSUI सिरोही , वरिष्ठ कांग्रेसी हाजी इब्राहिम भाई सांडेराव, जोब सिंह परमार, चतराराम मेघवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी संतोषसिंह, किसान कांग्रेस संयोजक पाली शंकरलाल माली दुजाना, पार्षद गोविंद राठौड़, पार्षद खूबचंद खत्री, पूर्व पार्षद महबूब खान, यूथ कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश रावल, यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह पूनिया, यूथ कांग्रेस विधानसभा सचिव मदन माधव, यूथ कांग्रेस विधानसभा सचिव यशपाल भाटी, तेजसिंह रामनगर, किरण सिंह बाकली, रुपाराम मीणा, प्रकाश गहलोत, ईश्वर सिंह पोमावा, पूर्व NSUI जिला अध्यक्ष जालौर गजे सिंह, हिम्मतसिंह राजपुरोहित, यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, चंद्र प्रकाश, अनिल राजपुरोहित, एडवोकेट हर्षित देवड़ा, यूथ कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेंद्र कुमावत, यूथ कांग्रेस प्रकाश कुमावत, मुकेश दहिया बिठूरा पिरान , हीरालाल देवासी कोलीवाडा,लुंबाराम भांचुदा, जीपाल भाटी, भावेश देवासी, छगन दुजाना, रतन देवासी, बाबूलाल घांची, सुरेश माली दुजाना आदि कांग्रेस कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!