टॉप न्यूज़
कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में चार पदाधिकारियों का मनोनयन

कांग्रेस जिला कार्यकारिणी में चार पदाधिकारियों का मनोनयन
DBT NEWS पाली। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अजीज दर्द की ओर से घोषित जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव ललित तूनवाल ने चार नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
महासचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी भूराराम सीरव ने मीडिया को बताया तखतगढ़ नगर पालिका के पूर्व सहवृत सदस्य पेमाराम माली, बूसी निवासी वसनाराम मेघवाल और सोडावास निवासी मिश्रीलाल सीरवी को जिला सचिव बनाया गया है। वहीं, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष गोवर्धन लाल प्रजापत को जिला महासचिव पद पर मनोनित किया गया है।
नए पदाधिकारियों के मनोनयन से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी की लहर है।