कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत दो दिवीसय सुमेरपुर दौरे पर*

*कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत दो दिवीसय सुमेरपुर दौरे पर
DBT NEWS पाली, 1 मई। पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत दो दिवसीय यात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को सुमेरपुर दौरे पर रहेंगे।
निर्धारित कार्यक्रमानुसार कैबिनेट मंत्री कुमावत शुक्रवार को प्रातः 09ः50 बजे सुमेरपुर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे भारूंदा पहुंचेंगे जहां वे वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे। वे दोपहर 12 बजे से 06ः30 बजे तक विधानसभा क्षेत्र सुमेरपुर के स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे सायं 7 बजे सुमेरपुर की निजी विद्यालय के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम भाग लेंगे। वे रात्रि 9 बजे सुमेरपुर से प्रस्थान कर रात्रि 10 बजे पाली पहुंचेंगे जहां वे श्रीयादे माता मंदिर वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे रात्रि 11 बजे पाली से सुमेरपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे तथा रात्रि विश्राम सुमेरपुर में करेंगे। मंत्री कुमावत शनिवार को प्रातः 9 बजे सुमेरपुर में मजदूर संघ की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेंगे। वे प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक सुमेरपुर क्षेत्र के स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वे दोपहर 2 बजे सुमेरपुर से प्रस्थान कर दोपहर 3 बजे केराल शिवगंज में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा सायं 4 बजे केराल से सुमेरपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
——–